फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर लाठी डंडों और बंके से किया प्रहार, तीन घायल

Wed, 11 Jun 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। कूड़ा डालने का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और बांके से प्रहार कर दिया। इससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के आसपुर जमुनिया गांव निवासी राजेश कुमार ने माधोटांडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर के आगे उसकी खाली जगह पड़ी है। चार जून को शाम पांच बजे गांव के ही रामकुमार ने उसकी खाली पड़ी जगह में कूड़ा डाला। जिसका उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। इसपर वह अपने घर में आ गया। इसके आद आरोपी अपने साथी ईश्वर दयाल, भगवानदास व शांतिस्वरूप के साथ बांका व लाठी डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे रामखिलौना, श्रीराम व कलावती गंभीर घायल हो गए। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें