फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चीनी मिल यार्ड में गन्ना भरे वाहनों की लगी रहीं कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चीनी मिल यार्ड में गन्ना से भरे वाहनों की कतारें सोमवार को भी लगी रहीं। हाईवे पर लाइन न लगे, इसके लिए किसानों को गन्ना लाने से रोक दिया गया। कई घंटे तक टोकन जारी न होने पर किसानों को असुविधा हुई। इस बीच एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने चीनी मिल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दो लाख क्विंटल का आपूर्ति इंडेंट जारी होने के बाद से चीनी मिल में गन्ना तुलवाने वाले किसानों की भीड़ नहीं रुक रही है। सोमवार को भी चीनी मिल यार्ड में गन्ना भरे वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। गन्ना भरे वाहनों की लंबी लाइनें हाईवे पर न लगे, इसके लिए सुपरवाइजरों को गांवों में भेजकर किसानों को भीड़ रहने तक गन्ना लाने से रोक दिया।
सोमवार को चीनी मिल के सामने हाईवे पर खड़े गन्ना से भरे वाहनों को यार्ड में खड़ा कराकर आपूर्ति पर्चियों को जमा कर लिया गया। घंटों टोकन न मिलने पर किसानों को भटकना पड़ा। दिन में तीन बजे के बाद टोकन जारी होने से किसानों को राहत मिली।
विज्ञापन

एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने चीनी मिल का निरीक्षण किया। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने बताया कि चीनी मिल अब तक 17 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। किसानों को गन्ना पर्चियां जारी कराई जा चुकी हैं। कुछ किसानों का गन्ना अभी अवशेष है। इनकी पर्चियां किसानों को दी जा रही हैं। गन्ना भरे वाहनों की हाईवे पर लाइनें न लगें, इसकी व्यवस्था कराई गई है। व्यवस्था बनाने को टोकन कटवाना रोका गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें