फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 13 मार्च से होगी तीन दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के पुलिस लाइन स्थित शूटिंग रेंज में 13 मार्च से तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई राइफल क्लब की बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि इससे पहले निशानेबाजी प्रतियोगिता वर्ष 2023 में हुई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन के शूटिंग रेंज परिसर में साफ-सफाई, दीवार पर व्हाइट वॉश कराने के लिए नगर पालिका ईओ को निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता में 12 बोर, 22 बोर एवं 32 बोर की प्रतियोगिताओं के लिए पांच-पांच श्रेणियां निर्धारित हैं। आयोजन 13, 14 और 15 मार्च को कराए जाने पर सहमति बनी है। प्रवेश शुल्क 500 रुपये रखा गया है। इसमें महिलाओं और बच्चों के लिए 100 रुपये की फीस रखी गई है। वहीं, आजीवन सदस्यता लेने वालों के लिए 200 रुपये देने होंगे।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने निर्देश दिए कि रायफल शूटिंग वाले स्थान पर बैरिकेडिग, सुरक्षा व्यवस्था, कुर्सी, टेंट, जलपान की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही कहा कि प्रतियोगिता में इंटर काॅलेज व डिग्री काॅलेज के छात्र-छात्राओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। इस दौरान स्टेडियम में इनडोर शूटिंग रेंज के निर्माण व टैंक मशीन की मांग की गई। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम प्रसून द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार और ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें