फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें, लगे बजरंगबली के जयकारे

विज्ञापन
भंडारा में प्रसाद बांटते व्यापारी संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। ज्येष्ठ माह के चौथे और अंतिम बड़े मंगलवार को श्रद्धालु बजरंगबली की भक्ति में डूबे नजर आए। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और सुंदरकांड का पाठ हुआ। संकीर्तन दरबार भी सजाया गया। शहर और कस्बों में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। मंदिरों में सुबह से देर शाम तक बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


शहर में टनकपुर मार्ग के संतोषी माता मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भक्तों ने विधि-विधान से बजरंगबली की आराधना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन किया। दोपहर से शाम चार बजे तक प्रसाद वितरित किया गया। स्टेडियम मार्ग के पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन नजर आई।
भक्तों ने बजरंगली को चोला चढ़ाया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शाम के समय आरती में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी। छतरी चौराहे के समीप वाले हनुमान मंदिर, दूधियानाथ मंदिर में भी भक्तों ने बजरंगबली की पूजा-अर्जना की। पूरनपुर, बरखेड़ा, बिलसंडा के हनुमान मंदिरों में भी भक्तों की कतार लगी रही। जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन




जानकी रतन मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ
बीसलपुर। जानकी रतन मंदिर में ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को विश्व शांति सद्भावना समिति के तत्वावधान में सुंदरकांड का पाठ हुआ। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में समिति के संस्थापक मुकेश गुप्ता, प्रबंधक प्रवीण नगाइच, अनुज मित्तल, अरविंद अग्रवाल, संजय भारद्वाज, मोहन सिंघल, श्रीओम अग्रवाल और मंदिर के पुजारी केशव गुप्ता आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। कुछ लोगों ने बारह पत्थर चौराहे पर भी सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। व्यवस्था में लखन लाल मिश्रा, बिरजू गुप्ता और विमल गुप्ता आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
गजरौला रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ लोगों ने राहगीरों को शरबत पिलाया। इस कार्यक्रम में बेनीराम यादव, अमर सिंह राजपूत,श्रीकृष्ण,जगन्नाथ प्रसाद, जांडेल सिंह ,कृपा शंकर का विशेष सहयोग रहा। मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित खाटू श्याम मंदिर पर भंडारा हुआ। कोतवाली गेट पर पुलिस कर्मियों ने राहगीरों को शरबत पिलाया। यह कार्य कोतवाल संजीव शुक्ला के दिशा निर्देश में हुआ। संवाद


समिति कार्यालय पर हुआ सुंदरकांड का पाठ



बीसलपुर। रामचरितमानस समिति कार्यालय पर मंगलवार की शाम रामचरित मानस के सुंदरकांड का पाठ हुआ। एक घंटे तक चले रामचरित मानस के पाठ में कई लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में ब्रह्मावतार अग्निहोत्री, बैवीर सिंह, राजेश शुक्ला, अशोक मिश्रा, डॉ. प्रयंक सिंह, ऐश्वर्या प्रताप सिंह और विमल शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद





बड़े मंगलवार पर व्यापारियों ने किया भंडारा



पूरनपुर। बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में कस्बे के व्यापारियों ने स्टेशन चौराहा के समीप हलुआ, पूड़ी, सब्जी का भंडारा किया। भंडारा में प्रसाद लेने वाले लोगों की भीड़ लगी। शहर के कई स्थानों पर शरबत वितरण भी किया गया।



स्टेशन चौराहा के समीप उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी की देखरेख में भंडारा सुबह 10 बजे भंडारा शुरू हुआ जो दोपहर दो बजे के बाद तक चलता रहा। प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की, संजीव गुप्ता, सचिन गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी, सुनील वर्मा, राहुल जायसवाल, राजू खंडेलवाल आदि ने सहयोग किया।

भंडारा में प्रसाद बांटते व्यापारी संवाद

भंडारा में प्रसाद बांटते व्यापारी संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें