फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वें दिन भी नहीं आया पानी

Wed, 30 Mar 2016 08:32 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका की ढिलाई के कारण आवास विकास कॉलोनी में दसवें दिन भी वाटर सप्लाई शुरू नहीं हुई। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पालिका को 24 घंटे में सप्लाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए कांशीराम आवास के निकट बने वाटर पंप की मोटर 20 मार्च को खराब हो गई थी। पालिका कर्मियों ने इसे खुलवाकर बरेली से मरम्मत कराई, लेकिन कुछ घंटे बाद ही मोटर फिर  फुंक गई। इससे होली पर भी कॉलोनी वासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। हालांकि, पालिका प्रशासन ने दूसरे पंप से लाइन जोड़ दी थी, लेकिन यह केवल दिखावा साबित हो रही है। पानी न आने से कॉलोनी वासियों को दिक्कत हो रही है। होली के बाद कुछ लोगों ने पालिका के जलकल विभाग से शिकायत कर सप्लाई दुरुस्त कराने की मांग की थी। इस पर चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने दो दिन में मोटर ठीक कराकर सप्लाई शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन चार दिन बाद भी मोटर ठीक नहीं हुई। इसकी जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगरपालिका को 24 घंटे में वाटर सप्लाई चालू कराने के निर्देश दिए हैं।

बार-बार मोटर फुंकने की होगी जांच
सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 20 दिन में तीन बार मोटर फुंकने की जानकारी मिली है। यदि इसकी मरम्मत में कोई गड़बड़ी हुई है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें