फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएचसी की इमरजेंसी में आधा घंटे रहा अंधेरा

विज्ञापन
पूरनपुर की सीएचसी के इमरजेंसी कक्ष में अंधेरे में बैठे मरीज और तीमारदार संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी कक्ष की प्रकाश व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। सोमवार को भी बिजली की आवाजाही से इमरजेंसी में करीब आधे घंटे तक अंधेरा रहा। इससे मरीजों-तीमारदारों, चिकित्सक और स्टाफ को अंधेरे में रहना पड़ा।
विज्ञापन


सीएचसी में प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली आपूर्ति के अलावा जनरेटर और इन्वर्टर है। सोमवार को बिजली की आवाजाही पर सुबह करीब 11:30 बजे इमरजेंसी में आधा घंटे तक अंधेरा रहा। चार दिन पहले भी बिजली आपूर्ति ठप होने पर इमरजेंसी में मोबाइल टार्च की रोशनी में चिकित्सक ने मरीज देखे थे। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि सीएचसी की बिजली खराब थी। उसे अब सही करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें