फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन रही ठिठुरन, लोगों ने गर्म कपड़ों से किया बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन दिनों से ठंड का कहर लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। दिनभर छाए रहे कोहरे के बीच दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए। मगर धूप राहत नहीं दे सकी। ठिठुरन धूप के बीच भी बनी रही। शाम को बादल और ठंडी हवा चलने से ठंडक और बढ़ गई। न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी से बचाव को लोग गर्म कपड़ों में पैक होकर घरों से बाहर निकले। वहीं चौराहों पर लोग आग तापते दिखाई दिए।
विज्ञापन

कोहरे की चादर ने शुक्रवार सुबह से ही सर्दी का अहसास करा दिया था। 11 बजे के बाद कोहरे की धुंध तो छंट गई, लेकिन बादल छा गए। बादल छाए रहने की वजह से दिनभर गलन भरी ठंड रही। दिन में हवा ने भी अपना असर दिखाया। दोपहर करीब दो बजे सूर्य देव ने कुछ देर के लिए दर्शन दिए, जिससे लोगों ने कुछ राहत की उम्मीद लगाई गई, लेकिन कुछ देर की धूप में भी राहत नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद ही सूर्य बादलों के बीच छिप गए। ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया। लोग गर्म कपड़ों में पैक होकर ही घरों से निकले। गांधी स्टेडियम रोड पर कोहरे की धुंध और छाए बादलों की वजह से बाइक चालकों को लाइटें जलाकर गुजरना पड़ा। बाजार में भी सर्दी के कारण कदम चहल कदमी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। गिरते पारे को देखते हुए चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों से संभल कर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें