फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्कूली बच्चों को अगवा करने के प्रयास का मचा शोर, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ग्राम जमुनिया बंजरिया में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब बाइक सवार दो अज्ञात लोगों पर स्कूल जा रहे तीन बच्चों को अगवा करने के प्रयास का आरोप लगा। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख बाइक सवार भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। बंजरिया गांव निवासी अंशु (13) पुत्र शिवचरन, अमन शर्मा पुत्र वेद प्रकाश और एक अन्य बच्चा साइकिल से कैच के कंपोजिट विद्यालय जा रहे थे। ग्रामीणाें के अनुसार, बंजरिया मोड़ के पास बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों ने बच्चों को रोककर अमन को बाइक पर बैठाने का प्रयास किया।
इसी दौरान अंशु ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क से पत्थर उठाकर बदमाशों पर फेंका और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। तीसरे बच्चे ने भी गांव की ओर भागकर शोर मचा दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जिसे देख बदमाश बच्चों को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीसी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना स्थल और आसपास लगे सीसी कैमरे में भी दिखवाएं जा रहे हैं। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें