फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोष मार्च निकाला, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पुरानी पेंशन और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
पीलीभीत। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम व ऑल टीचर एवं इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर अटेवा संगठन के नेतृत्व में कर्मचारी संगठनों ने यूपीएस और निजीकरण की व्यवस्था को समाप्त करने के लिए धरना दिया। इसके साथ ही अन्य मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कर्मचारियों ने नकटादाना चौराहे रोष मार्च भी निकाला।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक हजार व 2200 रुपये पेंशन मिल रही है। ऐसे में जीवन यापन करने में समस्या है। कहा कि सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करने का जो काम किया जा रहा है। वह नौजवानों के हित में नहीं है। इससे पूंजीवाद को बढ़ावा मिलेगा साथ ही सरकारी संस्थानों में रोजगार समाप्त होंगे।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को मर्जर व पेयरिंग जैसी व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। इससे गांव व ग्रामीण अंचल के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। विशेष कर बालिकाओं के लिए यह मर्जर व्यवस्था बहुत ही घातक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में समस्त कर्मचारी संगठन, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लाल करन, मंत्री देवेंद्र कन्हैया, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भद्रपद गंगवार, जिला मंत्री डीपी गंगवार, टीएससीटी के जिला अध्यक्ष राजकुमार, विशिष्ट बीटीसी संघ के जिला अध्यक्ष सुशील प्रजापति आदि कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें