फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी समारोह में कहासुनी के बाद वर और वधू पक्ष के लोगों में जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शादी समारोह में कहासुनी के बाद वर और वधू पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। भगदड़ के बीच कार की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझााकर मामला शांत कराया। इसके बाद शादी की रस्म हो सकी। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नाकूड़ गांव की है। मंगलवार रात बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। देर रात किसी बात को लेकर वर और वधू पक्ष के कुछ लोगों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
इसपर मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। वर पक्ष के युवक बचने के लिए कार में बैठकर भागने का प्रयास करने लगे। इसपर वधू पक्ष के लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि कार की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर अफरातफरी मच गई। वर पक्ष के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसपर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाने कर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद विवाह की रस्म हो सकी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई थी। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें