बीसलपुर के गांव रूरिया के निकट अंडर पास में भरा पानी।स्रोत:ग्रामीण
बीसलपुर। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते गांव रुरिया के निकट स्थित रेलवे के अंडरपास में करीब एक माह से पानी भरा हुआ है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और अंडरपास से गुजरने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नौ जुलाई को आई बाढ़ में अंडरपास में काफी पानी भर गया था, जो अभी भरा हुआ है। जलभराव के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों विशेष रूप से महिलाओं और विद्यार्थियों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। लोगों ने रेलवे के अधिकारियों को इस बारे में कई बार बताया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। इस संबंध में इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।