पीलीभीत। जिला अस्पताल के चिकित्सकों की लेटलतीफी से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा दम तोड़ रहा है। इधर से उधर भटकते मरीजों को समय से इलाज और जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही। लाइन में लगकर पर्चा बनवाने के बाद मरीजों को एक से दो घंटे चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ रहा है। डॉक्टर कब आएंगे, इसकी सही जानकारी भी मरीजों को नहीं मिलती। सोमवार सुबह दस बजे तक जिला अस्पताल के कई कक्षों में चिकित्सकों की कुर्सी खाली थी। एक्स-रे भी शुरू नहीं हुआ था।
सोमवार को सुबह 9.41 बजे एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ थी। पूछने पर पता चला कि टेक्नीशियन नहीं आए हैं। यहां मिलीं रेशमा ने बताया करीब एक घंटे से चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं। अन्य मरीज भी एक्सरे के लिए भटक रहे थे। अस्पताल के राउंड पर निकले सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर को भी कई चिकित्सक नहीं मिले।
फोटो:
10 बजे आए डॉक्टर, मरीजाें ने दो घंटे किया इंतजार
सुबह 9:35 बजे नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ कक्ष के सामने कई मरीज बैठे थे। दो मरीज थककर जमीन पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि डॉक्टर कब आएंगे, इसका कोई सही जवाब भी नहीं दे रहा। संबंधित चिकित्सक से पूर्व में जवाब तलब भी हो चुका है मगर, कार्यशैली में बदलाव नहीं आया।
फोटो: 17
इलाज कराने के लिए सुबह 8: 45 बजे ही अस्पताल आ गए थे। नाक,कान, गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अब तक नहीं आए हैं। एक घंटे से ज्यादा हो गया है। कर्मचारी भी सही जानकारी नहीं दे रहे।- सुंदर लाल, मरीज।
फोटो: 22
नाक में चोट लग गई थी। इलाज कराने के लिए सुबह आठ बजे ही जिला अस्पताल आ गए थे। पर्चा बनवाने के बाद से चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं। - मान सिंह, मरीज।
फोटो: 19
दवा लेने के लिए सुबह से इधर-उधर भटक रहे हैं, चिकित्सक कक्ष में है नहीं। कोई जानकारी भी नहीं मिल रही है। - सर्वेश, मरीज।
फोटो: 18
चिकित्सकों के आने का समय तय नहीं है। घंटों लाइन में लगने के बाद पर्चा बना है। अब डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। चिकित्सक कब आएंगे और कब देखेंगे कोई बता भी नहीं रहा। दवा मिलने में भी दिक्कत होगी।-मानविंदर सिंह, मरीज।
डॉक्टर आए नहीं, परेशान रहे मरीज
ओपीडी गैलरी के कक्ष संख्या-छह में ओपीडी सर्जरी के चिकित्सक सुबह करीब 9.50 बजे तक नहीं पहुंचे। कक्ष के गेट पर कई मरीज बैठे थे। बताया कि अंदर मौजूद कर्मचारी ने आधे घंटे बाद चिकित्सक के आने की जानकारी दी है। नूरजहां ने बताया काफी देर से चिकित्सक नहीं आए हैं। वह सुबह नौ बजे से इंतजार कर रही हैं।
दिव्यांग शिविर में भी हावी रहीं अव्यवस्थाएं
प्रत्येक सोमवार को जिला अस्पताल परिसर के आयुष विंग में लगने वाले दिव्यांग शिविर की अव्यवस्थाएं दूर होने का नाम नहीं ले रहीं। बैठने के लिए जगह न होने से मरीज पार्क के बाहर बनी बेंचों पर बैठे दिखे। वहीं ऑडियोमेट्री मशीन का संचालन न होने से मरीजों की साधारण जांचें ही की जा सकी। गंभीर जांचों के लिए उन्हें अन्य जगह रेफर किया गया।
वर्जन
चिकित्सकों के कक्ष में न पहुंचने की जानकारी मिली थी। इसके बाद स्वयं जाकर जांच की। संबंधित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। - डॉ. रमाकांत सागर, सीएमएस।
जिला चिकित्सालय में सुबह 9.35 बजे ईएनटी कक्ष के बाहर चिकित्सक का इंतजार करते मरीज। संवाद
जिला चिकित्सालय में सुबह 9.35 बजे ईएनटी कक्ष के बाहर चिकित्सक का इंतजार करते मरीज। संवाद
जिला चिकित्सालय में सुबह 9.35 बजे ईएनटी कक्ष के बाहर चिकित्सक का इंतजार करते मरीज। संवाद
जिला चिकित्सालय में सुबह 9.35 बजे ईएनटी कक्ष के बाहर चिकित्सक का इंतजार करते मरीज। संवाद
जिला चिकित्सालय में सुबह 9.35 बजे ईएनटी कक्ष के बाहर चिकित्सक का इंतजार करते मरीज। संवाद