पीलीभीत। जिले में कई दिनों से खाद के संकट से जूझ रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। विभाग का दावा है कि जिले में 1370 मीट्रिक टन खाद की खेप पहुंच गई है। जिसे समितियों पर पहुंचवा दिया गया है। सोमवार को समितियों पर खाद बांटी जाएगी।
गेहूं की बोआई का कार्य तेज है। ऐसे में खाद की जरूरत बढ़ गई है, लेकिन जिले में पिछले कई दिनों से खाद की किल्लत है। अधिकतर समितियों पर खाद न होने से किसानों को परेशान होना पड़ रहा था। विभाग की ओर से 76 में सिर्फ 17 समितियों पर डीएपी और एनपीके नहीं होने का दावा किया जाता रहा है, लेकिन स्थिति इससे उलट है। खाद संकट के चलते कई स्थानों पर किसान प्रदर्शन कर चुके हैं।
अब एआर कोआरपेटिव प्रदीप सिंह ने बताया है कि 1370 मीट्रिक टन खाद की खेप पहुंच गई है। इसे समितियों पर पहुंचा दिया गया है। सोमवार को खाद का वितरण किया जाएगा। संवाद