फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: केंद्रीय राज्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ देखी फिल्म

विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के कार्यालय पर मौजूद पीलीभीत के जिला भाजपा पदा​धिकारी।स्रोत:भ
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के साथ द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी एक दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को दिल्ली गए थे।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने पहले केंद्रीय राज्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। जहां पदाधिकारियों ने गायक कैलाश खेर से भी मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री से संगठन चुनाव से संबंधित विस्तृत चर्चा की। महाराष्ट्र चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।
इसके बाद एक सिनेमाघर में जाकर केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी। एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री लेखराज भारती, अमित अग्रवाल, महादेव ग्यान, जिला उपाध्यक्ष कमलेश गंगवार, गोकुल प्रसाद मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, जिला मंत्री संजीव मोहन अग्रवाल, मंगली प्रसाद वर्मा, भारतेन्दु कुमार, आयुष मिश्रा, अनुराग अग्निहोत्री, जिला मीडिया प्रभारी स्वतंत्र देवल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें