फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फैंसी राखियों की भरमार... बहनों की खरीदारी से गुलजार हुआ बाजार

Wed, 06 Aug 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बाजार में रा​खियों की स्टॉल पर खरीददारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। रक्षाबंधन को लेकर शहर का बाजार मनमोहक राखियों से सज गया है। भाई की कलाई पर राखियां बांधने के लिए बहनों ने खरीदारी शुरू कर दी है। रंग-बिरंगी, डिजाइनर व थीम आधारित राखियों की मांग अधिक है। बाजार में छोटे बच्चों के लिए कार्टून राखियों से लेकर महिलाओं की कलाई में सजने वाली फैंसी राखियां खूब बिक रहीं है।
विज्ञापन



शहर में स्टेशन मार्ग, गल्ला मंडी व चावला चौराहे सहित जेपी मार्ग पर स्थित राखियों की दुकानों पर बुधवार को बहनों की भीड़ नजर आई। बच्चों के लिए ट्रेंडिंग राखियों में बाल हनुमान, सुपरहीरो थीम, एलईडी व नाम लिखी राखियों पसंद की जा रही हैं। इसी के साथ बहनें अपने भाइयों के लिए चंदन, रूद्राक्ष, कलश, सतिया व भाई-बहन के विशेष प्रेम को दर्शाने वाली पारंपरिक राखियों की खरीद कर रही हैं।
महंगाई के बावजूद भी इस बार राखियों की कीमतों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। इससे हर वर्ग की बहनें अपनी पसंद की राखी खरीद पा रही हैं। महिलाएं व युवतियां सजावटी राखियों के साथ-साथ पूजा की थाली, रोली-चावल की भी खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन


बाजार में सजने लगीं राखी की दुकानें, खरीदारी भी शुरू
बीसलपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में राखी की दुकानें सजने लगी हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को सजाया है। इन दुकानों पर ग्राहक सुबह से ही आने लगते हैं। लोगों ने राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है। नगर के अलावा बिलसंडा, बरखेड़ा, दियोरिया, चुरासकतपुर, माधवपुर, मकरंदपुर, पिपरिया संजरपुर, मानपुर, ईंटगांव, बमरौली, करेली, भीकमपुर, अमृता खास, भड़रिया मोड, बौनी, खरगापुर आदि स्थानों पर भी राखी की दुकानें सजी हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें