फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तराई में आज से फिर रिमझिम बारिश की संभावना

Wed, 20 Aug 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज गर्म हो रहा है। चटख धूप खिलने की वजह से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से बुधवार से फिर रिमझिम बारिश शुरू हो जाने का पूर्वानुमान दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आसमान एकदम साफ रहा। ऐसे में सुबह से ही धूप में तेजी महसूस की जाने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.7 एवं अधिकतम 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। उनके अनुसार बुधवार से एक बार फिर रिमझिम बरसात शुरू हो जाने की संभावना है। अगले कई दिनों तक रिमझिम बारिश का सिलसिला चलने का पूर्वानुमान दिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें