शहर के गांधी स्टेडियम में बना बॉस्केट बॉल मैदान। संवाद
- फोटो : रामेश्वर दास
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में लाखों की लागत से बॉस्केटबॉल का मैदान बनाया गया, लेकिन यहां अभी तक किसी कोच की तैनाती नहीं हुई है, जबकि रोजाना 25 खिलाड़ी यहां अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रतिभा सीनियर खिलाड़ियों की मदद से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
युवाओं को प्रतिभाएं निखारने के लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के गांधी स्टेडियम में अभ्यास लिए सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। ऐसे में करीब डेढ़ वर्ष पहले गांधी स्टेडियम में बॉस्केटबॉल का मैदान बनाया गया। मैदान बनने से खिलाड़ियों को काफी खुशी हुई, लेकिन मैदान बने इतना समय बीत जाने के बाद भी अफसर यहां पर कोच की नियुक्त नहीं करा सके। यहां फिलहाल 25 खिलाड़ी आ रहे हैं। इसके बाद भी अफसर इसको लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में प्रतिभाओं को अभ्यास करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश गौड़ ने बताया कि जल्द ही स्थायी कोच की नियुक्त करा दी जाएगी, जिससे अभ्यास करने वालों को दिक्कत न हो। संवाद