फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रेडियोलॉजिस्ट के देरी से आने से गर्भवती महिलाओं को करना पड़ा घंटों इंतजार

विज्ञापन
पूरनपुर सीएचसी मैं रेडियोलॉजिस्ट के इंतजार में बैठी गर्भवती -संवाद - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
पूरनपुर। रेडियोलॉजिस्ट के समय पर न आने से सीएचसी में खाली पेट अल्ट्रासाउंड को बुलाई गई गर्भवती महिलाओं को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। परिसर में बैठने को पर्याप्त सीटें न होने से भीषण गर्मी में कई गर्भवतियों को फर्श पर बैठना पड़ा। इसकी शिकायत किसी ने सीएमओ से मोबाइल फोन पर कर दी। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को व्यवस्थाओं में सुधार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सीएचसी में हर महीने की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृ दिवस होता है। इस दिवस पर गर्भवती महिलाओं को विभिन्न जांचों के अलावा अल्ट्रासांउड के लिए बुलाया जाता है। सीएचसी में गर्भवती के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा तो है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृ दिवस पर जिला अस्पताल से डॉ. फिरासत को अल्ट्रासाउंड करने को भेजा जाता है।
मंगलवार को भी कई गर्भवती को सीएचसी खाली पेट बुलाया गया था। इस दौरान 72 गर्भवती सीएचसी में अल्ट्रसाउंड कराने को पहुंची। रेडियोलॉजिस्ट दोपहर 12 बजे तक सीएचसी में नहीं पहुंचे। इससे गर्भवती महिलाओं को भूखे पेट और भीषण गर्मी में इंतजार करना पड़ा। इस दौरान 54 गर्भवती महिलाओं को नगर के स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पर्ची देकर भेज दिया गया। दोपहर करीब 12 बजे के बाद रेडियोलॉजिस्ट के पहुंचने पर सीएचसी में मौजूद गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड शुरू किया गया। सीएचसी में मंगलवार को डॉ. फिरासत ने 18 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। संवाद
विज्ञापन


-
प्राइवेट में भी है गर्भवती के लिए अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था

सीएचसी के अलावा नगर के कई स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सीएचसी के गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। इसमें पहले अल्ट्रासाउंड कराने वाले गर्भवती के मोबाइल पर क्यूआर का मेसेज आ जाता था। प्राइवेट अनुबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक क्यूआर का मेसेज देखकर अल्ट्रासाउंड कर देते थे। बाद में पर्ची सिस्टम शुरू हुआ। इसमें सीएचसी में अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचने वाली गर्भवती को एक पर्ची दी जाती है। प्राइवेट अनुबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक पर्ची को जमा कर गर्भवती का अल्ट्रासाउंड करते हैं। अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक को भुगतान लेने के लिए सीएचसी कार्यालय में संबंधित पर्ची देनी होती है। बजट होने पर इसका भुगतान किया जाता है।


मंगलवार को पूरनपुर सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट के देर से पहुंचने की जानकारी मिली है। इस पर सीएचसी अधीक्षक को व्यवस्थाएं सुधारने की चेतावनी दी गई है। अगली बार लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


- डॉ. भुवन चंद पंत, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें