फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्थानीय मार्गों पर बसें नहीं, परेशान हो रहे श्रद्धालु

Sat, 22 Mar 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्णागिरि मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीलीभीत डिपो के अधिकारी अब तक बस संचालन की योजना नहीं बना सके हैं। देर शाम और रात के समय पहुंचने वाले यात्री भटकने के लिए मजबूर हैं। कुछ मार्गों पर डग्गामार वाहन ही यात्रियों का सहारा बने हुए हैं।
विज्ञापन

होली पर्व के बाद टनकपुर के चंपावत में मां पूर्णागिरि का मेला शुरू हो जाता है। दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। दूर-दराज से आने वाले यात्री पीलीभीत होकर टनकपुर के लिए आवागमन करते हैं। इसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जाती हैं।
इस बार रेल प्रशासन की ओर से मेला स्पेशल तीन ट्रेनों का संचालन भी कर दिया गया है, लेकिन रोडवेज के अधिकारियों ने अब तक टनकपुर व स्थानीय मार्गाें पर बस संचालन का कोई प्लान नहीं बनाया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर मार्ग से फर्रुखाबाद, जलालाबाद, घटिया घाट समेत आगरा व अन्य स्थानों से लोगों को आना होता है।
ऐसे में विभाग को इस मार्ग पर बसों का संचालन और अधिक करना चाहिए, मगर जिम्मेदार अब तक इस मार्ग पर पूर्व से संचालित छह बसों को ही चला रहे हैं। शाम पांच बजे के बाद इस मार्ग पर किसी बस का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में टनकपुर से देर रात पहुंचने वाले यात्री प्लेटफार्म और बस स्टैंड पर रात गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, बरेली जाने वाली बसों का फेरा बढ़ाया गया है। इसके अलावा पूरनपुर मार्ग पर 10 बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें