फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पशु अस्पताल से लाखों की चोरी

विज्ञापन
न्यूरिया के पशु अस्तपताल में चोरी की घटना के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस । संवाद
विज्ञापन
फार्मासिस्ट ने न्यूरिया थाने में दी तहरीर, पुलिस मौके पर पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत/न्यूरिया। चोरों ने मंगलवार की रात न्यूरिया के पशु अस्पताल को निशाना बनाया। ताला तोड़कर अस्पताल से लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह अब कर्मचारी अस्पताल पहुंचे तो चोरी का पता चला। फार्मासिस्ट ने न्यूरिया थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
न्यूरिया बस स्टैंड के पास राजकीय पशु चिकित्सालय है। चिकित्सालय के फार्मासिस्ट नीरज कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को कार्य दिवस समाप्त होने के बाद अस्पताल में ताला लगाकर घर चले गए। बुधवार की सुबह आठ बजे जब वह अस्पताल पहुंचे तो देखा कि अस्पताल के सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमराें की खिड़कियों की सरिया भी टूटीं थी। अस्पताल का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अस्पताल से मोबाइल कूल कंप्रेशर कोल्ड बॉक्स, क्रोयोकेन बीए-तीन, इंवर्टर बैटरा एक, बधियाकरण मशीन आदि सामान चोरी कर लिया। फार्मासिस्ट ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की तहरीर थाना न्यूरिया पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी चोर यहां घटना को अंजाम दे चुके हैं।

न्यूरिया के पशु अस्तपताल में चोरी की घटना के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें