वीरवती ने बताया कि तीन दिन पहले वह अपने पोते शिवम के साथ बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा नत्थू रिश्तेदारी में गईं थी। किराएदार लोकेश गंगवार व उनकी पत्नी 15 दिन पहले थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में स्थित अपने पैतृक गांव इगरा गए थे। मकान पर ताला पड़ा हुआ था। सोमवार की सुबह जब वह लौटकर आईं तो देखा मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए।
जब वह घर के अंदर गईं तो वहां कमरों में पड़े ताले कटे और सामान बिखरा पड़ा था। जिस पर उन्होंने घटना की सूचना सुनगढ़ी पुलिस व किराएदार लोकेश गंगवार को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वीरवती ने बताया कि चोर उनके घर से 10 हजार रुपये और अंगूठी, झाला, नथ फूल समेत करीब एक लाख का सामान और लोकेश गंगवार के कमरे से पांच हजार रूपये व करीब 50 हजार के गहने चोरी कर ले गए।
इस घटना से पूर्व 11 जून की रात बदमाशों ने पूरनपुर हाइवे पर स्थित दिव्यानंद आश्रम को निशाना बनाया था। यहां आश्रम कर्मचारी कृष्णबिहारी, उनके परिवार व सेवादार श्यामबिहारी को बांधकर पिटाई की थी और नगदी-जेवर समेत एक लाख रुपये का सामान लूट ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
शिवलिंग से पीतल का नाग चोरी
पीलीभीत। चोरों ने भगवान का भी घर नहीं बक्सा। टनकपुर हाइवे पर मौर्या मार्केट के पास शिव मंदिर है। रविवार की रात चोरों ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग में लिपटा पीतल का नाग चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई। जब आसपास के लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे तो देखा की नाग गायब था। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।