फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चंदिया हजारा में गोकुलधाम शिव मंदिर सहित दो स्थानों पर चोरी

Fri, 23 May 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चोरों ने गांव चंदिया हजारा के शिव मंदिर के दो दानपत्र तोड़ने के साथ गांव निवासी सूरज की किराने की दुकान के ताले तोड़कर एक लाख रुपये से अधिक की नकदी और 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर दिया। चंदिया हजारा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गांव निवासी सूरज गालाकार की गांव में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर परचून की दुकान है। सूरज ने बताया कि बुधवार शाम को दुकान को बंद कर घर चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे दुकान पर पहुंचने पर दुकान के ताले ही गायब थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान में रखी एक लाख रुपये से अधिक की नकदी और गुटका, सिगरेट आदि सामान सहित 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
चोरों ने इसके अलावा गोकुलधाम शिव मंदिर को भी निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के दो दानपात्र के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी की सूचना पर चंदिया हजारा चौकी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी एकत्र की। गांव के धार्मिक स्थल में चोरी से गांव के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें