फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्राम पंचायत प्रशासक सहित दो घरों में चोरी, तीसरे में कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों घरों से दो संदूक ले गए चोर, संदूकों में रखे थे पांच हजार रुपये व जेवर
विज्ञापन


पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हमीरपुर में चोरोंं ने ग्राम पंचायत के प्रशासक सहित दो घरोंं मेंं घुसकर ताले पड़े दो संदूक चुरा ले गए। संदूकों में पांच हजार रुपये और जेवरात थे। एक अन्य घर में भी घुसकर चोरी की कोशिश की गई। शोर-शराबा पर चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


हमीरपुर के ग्राम पंचायत प्रशासक भूपराम ने बताया कि चोर उनके घर के पीछे से छत पर चढ़कर आने के बाद कमरे में रखा ताला पड़ा संदूक चोरी कर ले गए। संदूक में सोने की बाली और चार हजार रुपये, कपड़े थे। गांव के रामदीन के भी घर में भी छत की ओर से चढ़कर बगैर दरवाजे के कमरे में रखे संदूक को चोरी कर लिया। उसके संदूक में चांदी की पायल और एक हजार रुपये थे। गांव के बेचेलाल के घर में घुसकर चोरों ने चोरी की कोशिश की। सीओ विधि भूषण मौर्य के अनुसार, थाना पुलिस को चोरों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें