फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में सुरंग लगाने वाले हाथ नहीं आए, शक की सुई नशेड़ियों पर, दस पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सुरंग बनाकर चोरी की कोशिश के मामले में पुलिस घटना के खुलासे के लिए जोरशोर से जुटी। घटना के खुलासा के लिए तीन टीमें बनाई गई है। पुलिस ने करीब 10 लोगों को पूछताछ को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

चोरों ने सोमवार की रात को शेरपुरकलां स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सात फुट लंबी सुरंग बनाकर प्रवेश किया था। चोरों ने स्ट्रांग रूम के बाहरी गेट का शीशा तोड़कर उसमें प्रवेश किया। हालांकि चोर स्ट्रांग रूम में दो अन्य गेट होने पर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाए थे। डॉग स्क्वॉड, फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। खोजी कुत्ता सुरंग को सूंघने के बाद बैंक शाखा के पीछे आबादी में करीब पांच सौ मीटर दौड़कर एक निर्माणाधीन घर के पास रुक गया था। पुलिस ने घर के मालिक और घर का निर्माण कर रहे दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस ने शाखा प्रबंधक नवीन कुमार टम्टा की ओर से अज्ञात चोरों पर रात में नकब लगाकर बैंक में तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कांस्टेबल दीपक कुमार और अक्षय तोमर को निलंबित कर दिया था। घटना में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली रहे। हालांकि पुलिस ने घटना के खुलासा को करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटना के खुलासा को कोतवाल रामसेवक, माधोटांडा एसओ गौरव विश्नोई और एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में टीमें बनाई गई हैं। पुलिस घटना में स्थानीय नशेड़ियों का हाथ होना मानकर जांच कर रही है। कोतवाल रामसवेक ने बताया कि घटना के खुलासा के प्रयास किए जा रहे है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें