फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, लगाया जाम

Wed, 04 Nov 2015 11:47 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरपुरा के पास डंफर की टक्कर से गांव गुलैला निवासी बाइक सवार 20 वर्षीय पप्पू की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शाहजहांपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ  नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने चालक के गिरफ्तार होने तक जाम हटाने से इंकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुल सका था।

गांव गुलैला निवासी छविनाथ वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र पप्पू बाइक से बीसलपुर आ रहा था। शाम करीब सात बजे अहिरपुरा प्राथमिक स्कूल के पास सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे डंफर से कुचलकर बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


जानकारी होने पर घर वाले और तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो लोग उत्तेजित हो गए।

इस बीच उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। आक्रोषित भीड़ ने वाहन चालक के गिरफ्तार होने तक शव कब्जे में देने से इंकार कर दिया। करीब पौन घंटे की कोशिश के बाद भी गुस्साए लोगों ने जाम नहीं खोला।
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल केपी सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें