प्रेरक एकता कल्याण समिति के तत्वावधान में जिले भर के प्रेरकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर बकाया भुगतान आदि दिलाने की मांग की।
समिति के जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को तमाम प्रेरक बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां प्रेरकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि प्रेरकों को जनवरी से अक्तूबर माह तक का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया है।
जिससे उन्हें आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पडना रहा है। ज्ञापन में बकाया मानदेय का भुगतान कराने, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र व फर्नीचर आदि उपलब्ध कराने की मांग की। बीएसए ने शीघ्र समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में इमरान हुसैन, मेराज अहमद, पिंटू, सायमा बी, हरिओम, यज्ञदेव, श्यामबिहारी, मायादेवी, नीरज गंगवार, मीना कुमारी, शाज बी, द्रोपदी देवी, अनिल कुमार आदि प्रेरक शामिल रहे।