फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आए युवक का शव बाग में लटका मिला

Fri, 25 Dec 2015 11:30 PM IST
Madotanda
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरिया संतोष गांव में ननिहाल आए एक युवक का शव गांव के पास एक बाग में लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारवालों के मुताबिक मृतक युवक दिमागी रूप से कमजोर था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जेठापुर निवासी वेदप्रकाश का 32 वर्षीय पुत्र नीरज करीब चार दिन पूर्व अपनी ननिहाल में आया था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के पास स्थित शिवसागर के बाग में एक पेड़ से लटकता मिला। शव लटके होने की सूचना मृतक के मामा ईश्वरदयाल ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही जमुनिया चौकी प्रभारी वीके पटेल व दरोगा रामकुमार मौके पर पहुंच गए और शव को उतारा। शव लाल रंग के गमछे से लटका होना पाया गया। मृतक के मामा ने पुलिस को बताया कि नीरज दिमागी रूप से कमजोर था और शराब का भी शौकीन था। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें