फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरी सहमी महिलाएं छत से ले रहीं टोह

Fri, 25 Dec 2015 11:29 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बारह रबी उल अव्वल के मौके पर बुधवार रात शहर में जुलूस निकालने की कोशिश को लेकर हुए बवाल के बाद मोहल्ला मोहम्मद वासिल, अल्लाहू मियां की मजार व उसके आसपास के लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर व्याप्त भय दूसरे दिन भी नहीं निकल सका। इन मोहल्लों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। इसके अलावा हर थोड़ी बहुत देर पर कोई न कोई पुलिस की गाड़ी इन मोहल्लों के मार्गों से गुजरती है। यह देख मोहल्ले वालों के दिल में डर घर कर जाते हैं। शुक्रवार को भी मोहल्ले में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मोहल्ले में चहल-पहल काफी कम दिखाई दी। नमाज के समय को अगर छोड़ दें तो अधिकांश समय इन मोहल्लों की गलियों में पहले जैसी रौनक नहीं दिखी। भयभीत महिलाएं छतों से ही स्थिति का जायजा लेती देखी गईं। मोहल्ले की महिलाओं व बच्चों के चेयरे पर आज भी बुधवार रात घटी घटना की दहशत दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें