फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अस्पताल प्रशासन की तहरीर भी विवेचना में शामिल, आर्म्स एक्ट की धारा पहले ही बढ़ी

Fri, 17 Jul 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में पुलिस विवेचना का दायरा लगातार बढ़ा रही है। हत्या के मामले में पहले ही आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ी जा चुकी है। अब अस्पताल प्रशासन ने भी पूरे घटनाक्रम का विस्तृत विवरण देते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस भी अस्पताल प्रशासन की तहरीर को भी विवेचना का हिस्सा बनाएगी।
विज्ञापन

14 जुलाई को जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहे कानपुर निवासी छात्र सागर सिंह ने अपनी सहपाठी बरेली के केसरपुर निवासी कशिश पटेल पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी। मौके पर मौजूद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सागर सिंह को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद छात्रा के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से सुरक्षा कर्मी सोहन ने भी कोतवाली पुलिस को अलग से तहरीर देकर मंगलवार सुबह हुई पूरी घटना का क्रमवार विवरण उपलब्ध कराया गया है। तहरीर में अस्पताल परिसर में हुई घटना का उल्लेख करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी है और आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भी तहरीर प्राप्त हुई है, जिसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। सीओ सिटी का कहना है कि जांच उपलब्ध तथ्यों, साक्ष्यों और बयानों के आधार पर निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें