फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बजट 4- महिलाएं बोलीं-हर जिले में बनेंगे हास्टल, शी मार्ट्स से आत्मनिर्भर होगी आधी आबादी

विज्ञापन
सबा खान, ग्रहणी - फोटो : शहर के बेलीगंज स्थित एक दुकान में रविवार को लैपटॉप पर बजट देखते युवा।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्त मंत्री ने आम बजट में महिलाओं के लिए प्रावधान किए हैं। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है। वहीं, शी मार्ट्स शुरू करने के फैसले से मातृ शक्ति आत्मनिर्भर बन सकेगी। महिलाएं अपना स्वयं सहायता समूह और महिला कारीगर अपना सामान बेच सकेंगी। इससे महिलाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


गर्ल्स हास्टल बनाने का फैसला स्वागत योग्य
आम बजट में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्रमुखता से उठाते हुए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई। इससे लड़कियों को सुरक्षित ठिकाना मिल सकेगा। इससे मातृ शक्ति को लाभ होगा।
-सबा खान, गृहिणी
-

शी-मार्ट योजना से महिलाओं को होगा लाभ
बजट में कारोबारी महिलाओं के लिए शी मार्ट योजना का एलान किया गया है जो सराहनीय है। छोटा-मोटा व्यापार करने वालीं महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। आम महिलाओं के लिए भी बजट में कुछ खास होना चाहिए था।
विज्ञापन

- देविना गुप्ता, पुवायां




महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए
केंद्रीय बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इससे महिलाएं सशक्त हो सकेंगी।
- दीपांजली गुप्ता, पुवायां

महिलाओं के हित के लिए उठाए कदम
आम बजट महिलाओं के लिए हितकारी है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयासरत है। उनकी सुरक्षा व हित को लेकर जागरूक है। महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिलेगी, साथ ही योजनाओं के जरिये लाभ प्राप्त होगा।
-रेहाना बी, गृहिणी-मोहल्ला हिंदू पट्टी

सबा खान, ग्रहणी- फोटो : शहर के बेलीगंज स्थित एक दुकान में रविवार को लैपटॉप पर बजट देखते युवा।

सबा खान, ग्रहणी- फोटो : शहर के बेलीगंज स्थित एक दुकान में रविवार को लैपटॉप पर बजट देखते युवा।

सबा खान, ग्रहणी- फोटो : शहर के बेलीगंज स्थित एक दुकान में रविवार को लैपटॉप पर बजट देखते युवा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें