फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समूह की महिलाएं स्टेशन पर बेच सकेंगी अपने उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना (ओएसओपी) के तहत अब स्थानीय महिलाएं स्टेशन पर अपने उत्पाद बेच सकेंगी। पत्र के अनुसार, उपायुक्त स्वत: रोजगार ने मंडलीय प्रबंधक रेल को पत्र लिखकर पीलीभीत जंक्शन प्लेटफॉर्म पर दुकान आवंटन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हाल ही में रेल मंत्रालय व ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से प्रत्येक जिले के स्थानीय उत्पादों की बिक्री व उसकी पहचान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए संयुक्त रूप से वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना की शुरुआत की गई।
इसके तहत जिले में भी अब इसको धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए उपायुक्त स्वत: रोजगार की ओर से रेलवे के मंडलीय प्रबंधक को दुकान का आवंटन के लिए पत्र लिखा गया है। सहमति मिलने के बाद समूह की महिलाएं जलकुंभी के उत्पाद, शहद पैकिंग, सहजन फली पाउडर, पोर्टली पर्स, हल्दी पैक, मोती आदि की बिक्री कर सकेंगी। इसमें महिलाओं को उनकी बिक्री में मुनाफे का हिस्सा दिया जाएगा, जबकि संचालन की जिम्मेदारी सिर्फ एक ही महिला की रहेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त स्वत: रोजगार वंदना सिंह ने बताया कि दुकान आंवटित होते ही संचालन शुरू हो जाएगा। इससे वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा मिलेगा। अगले माह तक संचालन शुरू हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें