फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक और नकदी न मिलने पर महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज से नाखुश पति और ससुर ने पहले बाइक फिर 50 हजार रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर महिला को उसके बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी महिला हसीन बानो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ साल पूर्व उसकी शादी मोहल्ला अशरफ खां निवासी नावेद खां उर्फ परवेज से हुई थी। पति व ससुर इकराम दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। गरीबी के चलते महिला के परिजन मांग पूरी नहीं कर सके।
आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने महिला को उसके तीन बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद करीब छह माह से महिला अपने मायके में ही रह रही है। 29 जून 2024 को एसपी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। कोतवाली पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें