फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हालत बिगड़ी घर वालों ने किया हंगामा

Wed, 19 Aug 2015 12:07 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से भर्ती महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिस पर निजी अस्पताल के डॉक्टर ने उसे दूसरी जगह ले जाने को कहा। इस पर मरीज के तीमारदार भड़क उठे और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

खीरी जिले के थाना पलिया कलां के गांव तिकुनिया निवासी गुरबक्श सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी जसप्रीत कौर को करीब डेढ़ माह पहले छतरी चौराहा के निकट एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी पत्नी की हालत खराब हो गई। हालत बिगडने पर डॉक्टर ने यह कहते हुए मरीज को रेफर कर दिया कि उनके अस्पताल में बेड नहीं हैं। इस पर परिवार के लोग उत्तेजित हो गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। मामला बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन ने सुनगढ़ी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दरोगा देवेंद्र सिंह, अली अहमद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता की। बाद में मरीज के तीमारदारों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस के समझाने के बाद तीमारदार मरीज को स्टेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया है। दरोगा देवेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार वाले यदि डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देेंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें