फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुघंचाई बिजली उपकेंद्र में तालाबंदी कर लगाया जाम

Tue, 18 Aug 2015 11:59 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई में ठप बिजली सप्लाई के विरोध में उपभोक्ताओं ने उप केंद्र में ताला बंदी कर पूरनपुर-बंडा रोड पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया। एसडीओ के बुधवार तक बिजली सप्लाई सुचारु कराने के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इसके अलावा चंदिया हजारा के ग्रामीणों ने भी ठप बिजली व्यवस्था के विरोध में तहसील दिवस में पहुंच कर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बिजली मेन लाइन की खराबी के चलते चंदिया हजारा में दो दिनों से बिजली सप्लाई ठप है। इसके विरोध में गांव के वासुदेव कुंडू आदि ने तहसील दिवस में शिकायत की। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से लड़खड़ाई चल रही बिजली सप्लाई से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हो रही है। उनका आरोप है कि बिजली सप्लाई ठप होने पर उपभोक्ताओं से पेट्रोल खर्च के नाम पर उगाही की जाती है। एसडीओ सौरभ भारद्वाज ने बताया कि फाल्ट को ठीक कराकर शीघ्र बिजली सप्लाई सुचारु कराई जाएगी।
घुंघचाई। ट्रांसफार्मर फुंकने से ठप हुई बिजली सप्लाई के विरोध में उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान एक कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र में तालाबंदी कर पूरनपुर-बंडा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे के जाम के बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। एसडीओ के बुधवार तक बिजली सप्लाई सुचारु कराने के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार तक बिजली सप्लाई सुचारु न होने पर फिर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। मिथलेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, मंयक मिश्रा, राहुल सिंह, अनुज, पवन त्रिवेदी, देवेंद्र त्रिवेदी, रामकुमार, भगवान सरन, हरिश्चंद्र, शिवदयाल, रामशरन, राजकुमार आदि थे।
विज्ञापन



औद्योगिक फीडर से नगर
को जोड़ने की मांग
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष हाजी लाडले के नेतृत्व में व्यापारियों ने सोमवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव ऊर्जा से मिलकर नगर को इंडस्ट्रियल फीडर से जोड़ने की मांग की। व्यापारी नेता ने बताया कि इसके अलावा उन लोगों ने व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दर्जा मंत्री संदीप बंसल से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में अजमेर सिंह छीना, जितेंद्र गुप्ता, हरगोविंद बाजपेई, बलराम, दुष्यंत शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें