पूरनपुर। मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी सोवरन वर्मा उर्फ अमन की पत्नी माधुरी देवी की मौत फंदे से लटकने से हुई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।
गांव महादिया निवासी मथुरा प्रसाद की पुत्री माधुरी और मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी सोवरन लाल ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। मंगलवार की रात माधुरी का शव घर के बाहर शहतूत के पेड़ से फंदे से लटका मिला था। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारकर लटका देने का आरोप लगाया था।
कहा था कि शादी के कुछ दिन बाद से ही माधुरी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने मृतका के पिता मथुरा प्रसाद की तहरीर पर पति सोवरन वर्मा, उसके भाई कौशल, ससुर देवी प्रसाद, सास और दो ननदों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि माधुरी की मौत फंदे पर लटकने से हुई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। संवाद