फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पछुआ हवा ने तेज धूप में भी कराया ठंड का एहसास

Fri, 07 Feb 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम में लगातार बदलाव जारी है। एक और दो फरवरी को मौसम अचानक से गर्म हो गया। इसके बाद हवा ने सर्दी बढ़ा दी। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे धूप तो खिल गई, लेकिन तेज हवा सर्दी का अहसास कराती रही। इससे न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन

जिले में दो दिन पूर्व से सुबह- शाम ठंड का अहसास हो रहा है। गलन की समस्या भी बनी हुई। दिन में धूप तो खिल रही, लेकिन तेज पछुआ हवा से ठंड का अहसास भी बना हुआ है। बाइक सवारों को समस्या अधिक हो रही है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक मौसम ठंडा रहा। इसके बाद धूप खिल गई। धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की, 10 बजे के बाद तेज पछुआ हवा चलने लगी। इससे ठंड का अहसास बना रहा। धूप में बैठने से राहत मिली, लेकिन बाइक पर चलने वाले ठंड महसूस करते रहे। शाम को फिर मौसम ठंडा हो गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 23.4 न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम 23.9 न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

बदलते मौसम में रहें सावधान
बदलते मौसम का सेहत पर बुरा असर पड़ने की बात कही जा रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर का कहना है कि अभी मौसम सामान्य नहीं हुआ है। मौसम में उतार-चढ़ाव से सतर्क रहे। गर्म कपड़ों को पहनने से परहेज न करें। सुबह-शाम ध्यान अधिक रखे। बाइक से चलने पर शरीर को ढककर निकलें। बच्चे और बुजुर्गों का ध्यान अधिक रखने की जरूरत हैं। शरीर में किसी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें