तेज धूप व गर्मी से बचाव कर जाते लोग।संवाद
पीलीभीत। दिन में तेज धूप के साथ बादल आते-जाते रहे। दिन में मौसम काफी गर्म रहा लेकिन शाम होते ही बादल पूरी तरह छा गए। इस दौरान चलीं तेज ठंडी हवाओं ने काफी राहत दी।
बुधवार को भी मौसम के तेवर तल्ख रहे। दिन में तेज धूप से बचाव के लिए राहगीर पूरे चेहरे को ढक कर सड़कों पर निकले। इस दौरान आते-जाते बादलों ने कुछ राहत दी, जो शाम होते-होते पूरी तरह से छा गए और ठंडी तेज हवाएं चलने लगीं। इस दौरान अधिकतम 39.8 और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसएस ढाका ने बताया अभी कुछ दिन और मौसम में इस तरह का उतार-चढ़ाव रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।