फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा नदी का जलस्तर हुआ कम, बसों और अन्य वाहनों का आवागमन सुचारु

Sun, 01 Jun 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर घटने से शारदा नदी रास्ते से बसों और अन्य वाहनों का आवागमन तीसरे दिन सुचारू हो गया। हालांकि नदी रास्ते पर चार स्थानों पर कीचड़ और दो स्थानों पर जलभराव होने से चार पहिया वाहन फंसकर निकल रहे है। डेढ़ फिट पानी भी चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जलस्तर बढ़ने पर नदी उफना गई थी। पुल के समीप और हजारा की ओर बैरियर के समीप दो से ढाई फुट पानी का तेजी से बहाव शुरू हो गया था। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। शुक्रवार को भी वाहनों का आवागमन बंद रहा। शनिवार को नदी का जलस्तर कम होने पर नदी रास्ते पर दो स्थानों पर हो रहे पानी के बहाव में कमी आई। दोनों स्थानों पर डेढ़ फिट पानी होने से पानी में घुसकर वाहन निकल रहे है। इसके अलावा कीचड़ और दलदल में चार पहिया वाहन फंस रहे है। जेई मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को नदी का जलस्तर कम रहा। रास्ते पर तेजी से हो रहा बहाव कम हो गया है। अब दो स्थानों पर डेढ़ फिट के करीब जलभराव से वाहन पानी में घुसकर निकल पा रहे है। दो स्थानों पर कीचड़ भी है। बसों का संचालन शनिवार को शुरू हो गया। छोटे वाहन फंसकर निकल पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें