फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत पर पानी लगाने गए चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। खेत पर पानी लगाने गया चौकीदार अचेत होकर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार गर्मी लगने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी हरीश कुमार ( 34) गांव के ही एक बरातघर में चौकीदार में का काम करता था। शनिवार को गांव के ही अपने गन्ने के खेत पर पानी लगाने गया। दोपहर 12 बजे के करीब तेज धूप के कारण बेहोश होकर खेत में गिर गया।
आस-पड़ोस काम कर रहे लोगों ने घर पर सूचना दी। जिसके बाद परिजन अचेत अवस्था मे सीएचसी पर एंबुलेेंस से लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें