फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: व्यथा सुनाकर महिला आयोग सदस्य के सामने रो पड़ी पीड़िता

Wed, 17 Dec 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गोमती सभागार में महिलाओं की ​शिकायत सुनतीं महिला आयोग की सदस्य। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय और सुनीता सैनी ने बुधवार को विकास भवन के गोमती सभागार में जनसुनवाई की। आयोग सदस्य को अपनी समस्या बताते समय सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र की पीड़िता रो पड़ीं। ससुरालियों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि उसके बेटे से भी मिलने नहीं दिया जा रहा। आयोग सदस्य ने सीओ सिटी को शिकायत का समाधान करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई में 15 शिकायतें पहुंची। इनमें अधिकांश शिकायतें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, मारपीट, आपसी विवाद से संबंधित थीं।
विज्ञापन

इसके बाद महिला आयोग सदस्य ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। यहां महिला बंदियों से बातकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। समस्याओं का समाधान कराए जाने के निर्देश जेल प्रशासन को दिए। इसके बाद मरौरी ब्लॉक के सभागार में महिला चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें पांच नवजात बच्चियों का कन्या जन्मोत्सव कराया गया।
महिला चौपाल में मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। महिला आयोग की सदस्य ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सही पाई गईं। जन सुनवाई व महिला चौपाल में जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी सिटी दीपक चतुर्वेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी सहित महिला कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें