फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शाहजहांपुर से मुकाबले के लिए वेटरेन्स क्रिकेट संघ ने कराया ट्रायल

Sun, 04 Oct 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
वेटरेंस क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित ट्रायल में प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। पीलीभीत वेटरेन्स क्रिकेट संघ की ओर से आगामी मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर शहर के एक स्पोर्ट अकादमी के खेल मैदान में रविवार को ट्रायल कराया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन समिति की देखरेख में हुए ट्रायल के बाद 11 अक्तूबर को शाहजहांपुर के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए जगदीश सक्सेना को कप्तान और हरिपाल सिंह यादव को टीम प्रबंधक बनाया गया है। टीम में 14 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


चयन समिति के चेयरमैन हरिपाल सिंह यादव, को-चेयरमैन ज्योति तलवार व सिलेक्टर संजय सहगल और सोहेल बख्स की देखरेख में ट्रायल हुआ। टीम में कप्तान जगदीश सक्सेना के अलावा प्रफुल दीक्षित, बृजेश कुमार, मनोज कुमार, हिमांशु, राजेश ढाटा, गुरसेवक सिंह, अमन, रमनदीप, शांतनु कंचन, आशीष महाजन, कुलदीप, महेश गंगवार और राजेश गंगवार को शामिल किया गया है। प्रबंधन टीम में संजय सहगल, सोहेल बख्स और ज्योति तलवार को जिम्मेदारी दी गई है। संघ के अनुसार शाहजहांपुर मैच के बाद पीलीभीत और लखीमपुर के बीच मुकाबला 18 या 25 अक्तूबर को प्रस्तावित है, जिसके लिए दोबारा चयन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें