फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जाम में फंसे अफसरों के वाहन तो तहसील मार्ग से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील कार्यालय के गेट के दोनों ओर बने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लगाई जा रही दुकानें रोजाना जाम का सबब बनती हैं, लेकिन सोमवार को अतिक्रमण में जब अफसरों के वाहन फंसे तो सख्ती बरती गई। कुछ ही देर में पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटा दिया।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय के द्वार के दोनों ओर लंबे अरसे से दुकानदार फुटपाथ पर बैठ रहे हैं। इसके अलावा तहसील द्वार पर काफी लोग रोजाना अपनी बाइक खड़ी कर चले जाते हैं। इस वजह से दिन में कई कई बार जाम लग जाता है। सोमवार को अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंस गए। सूचना पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाकर वाहनों को निकलवाया।
इसके बाद नगरपालिका की टीम ने फुटपाथ पर बैठे और दुकानदारों को हटवा दिया। दोबारा अतिक्रमण पर सामान जब्त करने की चेतावनी भी दी गई। इसके अलावा नो पार्किंग जोन में खड़ीं बाइकों को भी पंक्चर कर दिया गया। एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को कई दिनों से चेतावनी दी जा रही थी, वे नहीं माने तो कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें