फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जीएसटी दरों में छूट से सहालग में चमक गया वाहन बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जीएसटी दरों में बदलाव का असर सहालग में वाहनों की खरीद पर दिख रहा है। दो और चार पहिया वाहनों के शोरूम पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है। व्यापारियों का कहना है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार कारोबार में 30 प्रतिशत का उछाल आया है। लोग जमकर वाहनों की खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहालग शुरू होते ही वाहन बाजार भी गुलजार हो गया है। लोग वाहनों की खरीद कर रहे हैं। वहीं, काफी लोग वाहनों की एडवांस में बुकिंग कर रहे हैं। व्यापारियों का दावा है कि पिछली बार की अपेक्षा व्यापार में इजाफा हुआ है। कार व्यापारी शोभित गुप्ता ने बताया कि जनवरी 2025 में जहां 58 कारों की बिक्री की गई है। इस बार जनवरी माह में करीब 75 कारों की बिक्री की जा चुकी है। इसके अलावा करीब 70 गाड़ियों की बुकिंग भी है। बाइक व्यापारी संजीव अग्रवाल का कहना है कि पिछले बार की अपेक्षा कारोबार काफी अच्छा रहा है।
इसमें पिछले वर्ष की अगर बात की जाए, तो पिछले वर्ष जनवरी माह में 900 गाड़ियों की बिक्री की गई थी। इस वर्ष जनवरी में करीब 1200 गाड़ियों की बिक्री की जा चुकी है। 15 फरवरी तक करीब सात सौ गाड़ियों की बिक्री की जा चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी की दरें कम होने से उनका व्यापार पहले की अपेक्षा काफी बेहतर हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें