फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चेहरा प्रमाणीकरण में बिलसंडा व बरखेड़ा में किया बेहतर काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गर्भवती, धात्री और बच्चों के चेहरा प्रमाणीकरण में बिलसंडा और बरखेड़ा ब्लॉक की नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेहतर काम किया है। तय समय में चेहरा प्रमाणीकरण का काम पूरा कर लाभार्थियों को पोषक आहार वितरित किया। वहीं, कुछ ब्लॉकों में अभी काम अधूरा है। अफसरों ने चेहरा प्रमाणीकरण का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गर्भवती, धात्री और बालकों को बाल विकास विभाग की ओर से पोषाहार वितरित किया जाता है। वितरण प्रणाली में लापरवाही की शिकायतें आने पर शासन स्तर से करीब 1.50 लाख लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए। विभागीय अफसरों के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जिले के सातों ब्लॉकों में इस कार्य को कराया गया। इसमें बरखेड़ा और बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र की नौ आंगनबाड़ी ने बेहतर कार्य कर अपने लक्ष्य को तय समय में ही पूरा कर लिया है। वहीं, पूरनपुर, बीसलपुर, मरौरी, अमरिया और ललौरीखेड़ा ब्लॉक के कुछ क्षेत्रों में अभी कुछ कार्य अधूरा है।
इन क्षेत्रों में भी कार्य को जल्द पूरा कराए जाने के लिए अफसरों की ओर से निर्देश दिए गए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने बताया कि बरखेड़ा और बिलसंडा का काम पूरा हो चुका है। कुछ जगहों पर काम शेष है। इसे जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें