फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला और परिजनों को परेशान कर रही सूदखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ब्याज पर लिए गए रुपयों का हिसाब होने के बाद भी सूदखोर महिला पति की गैर मौजदूगी में पहुंचकर महिला और उसके परिजनों को धमकाती है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी शमामा बी पत्नी हामिद खान ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया है कि उनके पति पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी हैं। उसके पति ने सदर कोतवाली क्षेत्र के निरंजन कुंज कॉलोनी निवासी एक महिला से पांच वर्ष पूर्व 38 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जिसका ब्याज वह तीन हजार रुपये प्रति माह अदा करती आ रही है।
आरोप है कि सूदखोर महिला उसके पति की गैरमौजूदगी में घर पर आती है और उसके व परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए रुपयों की मांग करती है। रुपये न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। पीड़िता के मुताबिक वह सारे रुपये दे चुकी है। उसके पति की बैंक पासबुक और दो ब्लैंक चेक भी आरोपी महिला सूदखोर के पास ही हैं। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें