उपाधि महाविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश
अब ऑनलाइन नहीं हो सकेंगे। प्राचार्य के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन
द्वारा अनुमति न मिलने से अब मैनुअल ही प्रवेश लिए जाएंगे।
उपाधि कॉलेज
में स्नातक स्तर पर बीए, बीकाम, बीएसी व स्नाकोत्तर में हिंदी,
अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र की पढ़ाई की व्यवस्था की व्यवस्था है।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा हर वर्ष स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश
प्रक्रिया मैनुअल ढंग से अपनाई जाती रही है, लेकिन इस वर्ष महाविद्यालय
प्रशासन ने स्नातक में प्रवेश को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने का निर्णय
लिया था। प्रवेश प्रक्रिया को पाररदर्शी पूर्ण बनाने के लिए प्रवेश समिति
का गठन किया गया और 15 जून से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई
थी, लेकिन ऐन वक्त पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया टॉय-टॉय फिस्स हो गई।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया को अनुमति नहीं दी गई।
महाविद्यालय प्रशासन ने अब मैनुअल ढंग से ही प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने
का निर्णय लिया है। प्रवेश प्रक्रिया 22 जून से शुरू होने की संभावना है।
महाविद्यालय
प्रशासन द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया
शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन
प्रक्रिया को अनुमति नहीं दी गई। अब मैनुअल ही प्रवेश लिए जाएंगे।
- डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, प्राचार्य, उपाधि महाविद्यालय