लेनदेन के विवाद पर दो पक्षों में हुई मारपीट में मोहल्ला चौक निवासी सचिन गुप्ता और दूसरे पक्ष का मोहल्ला रजागंज निवासी राजा घायल हुआ। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच के लिए भेजा है। मारपीट की अन्य घटनाओं में शेरपुरकलां निवासी हसन हैदर और मोहल्ला चौक निवासी राजाराम घायल हो गए।
मोहल्ला चौक निवासी सचिन गुप्ता की नगर के टूरिंग टाकीज में कैंटीन है। मोहल्ला रजागंज निवासी राजा की पहले कैंटीन थी। दोनों में लेनदेन पर विवाद में मारपीट हुई। मारपीट में सचिन और राजा घायल हो गए। पुलिस ने सचिन की ओर से राजा और उसी मोहल्ला के हियासत, जहरुल के खिलाफ, जबकि राजा की ओर से सचिन और एक अन्य लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सचिन ने बताया कि उसने राजा से कुछ सामान लिया था। रुपये मांगने पर तीन दिन बाद रुपये देने को कहा गया। आरोप है कि इस पर आरोपी पक्ष ने गाली गलौज कर उसकी पिटाई कर दी। राजा का कहना है कि उसका फ्रिज सचिन के पास है। फ्रिज मांगने पर हुए विवाद पर उसकी पिटाई कर दी गई। मारपीट की अन्य घटना मेें मोहल्ला चौक निवासी राजाराम रस्तोगी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने राजाराम की ओर से उसके पिता प्रयागदत्त रस्तोगी, भतीजे हिमांशु रस्तोगी, श्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजाराम का आरोप है कि बंटवारे को लेकर उसे घर में बुलाकर पीटा गया। मारपीट की एक अन्य घटना में शेरपुरकलां निवासी हसन हैदर को विवाद पर पीट दिया गया। पुलिस ने हसन हैदर की ओर से गांव निवासी आविद, अब्दुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।