बीसलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रमुख नरेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदू समाज में फिर से संयुक्त परिवार की परंपरा बहाल करनी पड़ेगी। एकल परिवारों में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं।
प्रांत प्रमुख ने शनिवार को गांव सफौरा में राम जानकी समिति की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया। कहा कि एकल परिवारों की वजह से स्थिति काफी खराब हुई है। इस पर गंभीरता से विचार करना पड़ेगा। संयुक्त परिवार की परंपरा फिर से लानी पड़ेगी, तभी स्थिति सही हो पाएगी। सम्मेलन में संघ के जिला प्रचारक अशोक कुमार, खंड नगर प्रचारक सर्वेश कुमार, जिला संघ चालक रामवीर ,जिला शारीरिक प्रमुख अजीत कुमार, पर्यावरण प्रमुख विवेक दुबे ,खंड कार्यवाह हितेश शर्मा, नरेश शर्मा, अवनीश रतन, सुनील अवस्थी और गौरी गंगवार ने भी विचार रखे। अध्यक्षता बाल प्रकाश ने की और संचालक अरुण कुमार मिश्रा ने किया। आयोजन समिति के सुरेंद्र पाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। संवाद