फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चौथे दिन मिली बाघ की लोकेशन, टीम ने की घेराबंदी

Sat, 24 May 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के चतीपुर गांव के आसपास वन विभाग की टीम शनिवार को चौथे दिन भी बाघ को बेहोश कर पकड़ने के प्रयासों में जुटी रही। शाम के समय बाघ की लोकेशन जंगल किनारे मिली। वनकर्मियों ने बाघ की घेराबंदी की है।
विज्ञापन

रविवार को बाघ ने गांव चतीपुर के समीप गन्ने की सिंचाई कर रहे गांव निवासी रामप्रसाद को मार डाला था। इससे पांच दिन पूर्व भी एक किसान को निवाला बनाया था। बाघ कई महीनों से सुल्तानपुर, नजीरगंज, चतीपुर, पिपरा, पटिहन आदि गांवों में चहलकदमी कर रहा है। बाघ को पकड़ने के लिए तीन स्थानों पर पिंजरे लगाए गए। बुधवार से वन विभाग की टीमें बाघ की लोकेशन जानने के लिए जुटी है। शनिवार शाम उसकी लोकेशन जंगल किनारे एक खेत में मिली। खुटार रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि बाघ की घेराबंदी की गई है। बाघ को बेहोश कर पकड़ने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें