बीसलपुर। गांव परसिया में शनिवार की शाम हो रही पंचायत में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी रामकिशोर ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। शनिवार शाम गांव के ही प्रतिष्ठित लोगों ने समझौता कराने के मकसद से पंचायत बुलाई थी। इसमें दोनों पक्षों में वाद-विवाद होने लगा। दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें पहले पक्ष के राम किशोर और उनका पुत्र अंशु घायल हो गया।
हमला होते ही पंचायत तितर-बितर हो गई। राम किशोर ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। तहरीर में एक ही परिवार के तीन पुरुषों और एक महिला को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद